पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोमल ने इंटर स्कूल में पाया रजत पदक

कोमल ने इंटर स्कूल में पाया रजत पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा । सैदपुर निवासी कोमल पुत्री बलजीत ने मेरठ में हुई इंटर स्कूल स्पोर्टस एंड गेम्स प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। शनिवार को पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी कोमल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव के खेल स्टेडियम से घर तक ढोल बाजे के साथ कोमल को ले जाया गया। ग्रामीणों ने कोमल को जीत की बधाई दी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सैदपुर निवासी कोमल ने बताया कि 2 से 6 फरवरी तक मेरठ में आयोजित हुई इंटर स्कूल स्पोर्टस एंड गेम्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जूडो के अंडर-14, 50 किलो ग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए कोमल ने अपना गांव का नाम रोशन करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले कोमल सिरसा में आयोजित हुई स्कूली खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के साथ ही जालंधर पंजाब में आयोजित ही प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर चुकी है।

मेरठ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पदक लेकर लौटी कोमल के स्वागत के लिए भारी संख्या में ग्रामीण खेल मैदान के पास मौजूद रहे। कोमल के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने उसे फूल नोट की मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सरपंच सतीश, संजय पहलवान, सतबीर, वेद सिंह, हरीश, राजरूप, वीर सिंह, प्रवीन, सुरेश बबल सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।