- Hindi News
- खांडा गांव में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
खांडा गांव में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
खरखौदा | खांडागांव में स्वाइन फ्लू बीमारी से एक 55 वर्षीय महिला संतोष प|ी साधूराम की मौत हो गई। महिला को बुखार जुकाम हुआ था, परिजनों ने महिला को पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया था। जहां से उसका चैकअप कराके उसे रोहतक पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू इंफेक्शन की पुष्टि की और उसका इलाज शुरू किया। लेकिन एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उनके लड़के ने पीएचसी खांडा के चिकित्सक निरंतर संपर्क में थे। मृतक महिला के पति साधूराम ने कहा कि जांच के बात बताया था कि स्वाइन फ्लू इंफेक्शन अधिक हो गया था।
संतोष देवी का फाइल फोटो