पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौशाला से बैल चोरी की निंदा, कार्रवाई की मांग

गौशाला से बैल चोरी की निंदा, कार्रवाई की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा|गौ रक्षादल खरखौदा अध्यक्ष जोगेंद्र उर्फ काला आर्य गोपालपुर ने गौरक्षा दल के सदस्यों की एक बैठक खरखौदा के पार्क में की। बैठक में जाखौली गौशाला से 9 बैल चोरी होने की वारदात की निंदा की और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दो महीने में यह दूसरी वारदात है। जबकि पहली वारदात के बाद तत्कालीन एसपी अरुण नेहरा ने दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गौशालाओं में रेड करने के लिए लगाई थी। ड्यूटी होते हुए भी बैल चोरी हुए हैं। इससे गौ भक्तों में रोष है।