पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन संरक्षण को नपा ने लिया चारदीवारी करने का निर्णय

जमीन संरक्षण को नपा ने लिया चारदीवारी करने का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीनका संरक्षण करने के लिए नगरपालिका ने योजना बनाकर जमीन की चारदीवारी करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत नगरपालिका ने रोहतक मार्ग पर अंबेडकर पार्क की चारदीवारी का काम शुरू कर दिया। एक तरफ से दीवार भी पूरी कर दी है। अब नगरपालिका ने आईटीआई बाईपास के पास शिशु दफन भूमि के सामने पड़ी नपा की जमीन की चारदीवारी शुरू कर दी है। ताकि नपा की बेशकीमती जमीन को बचाया जा सके। पहले चरण में नगरपालिका ऐसे स्थानों पर अपनी भूमि को बचाने का प्रयास कर रही है जिसकी कीमत करीब 10 से 20 करोड़ रुपए की है। जिस पर बहुत से लोगों की कब्जा करने के लिए नजर है।

पहलेचरण में 7 स्थानों का हुआ है चयन

नपासचिव के मुताबिक भूमि संरक्षण अभियान के तहत पहले चरण में रोहतक मार्ग पर स्थित अंबेडकर पार्क की जमीन, कन्या महाविद्यालय के साथ लगती जमीन, आईटीआई के साथ लगती जमीन, आईटीआई के सामने बाईपास पर नपा की जमीन के साथ शहर के अंदरुनी हिस्सों में बची हुई जमीन की नपा चारदीवारी कर अपने कब्जे में लेगी अन्य स्थानों पर भी अभियान चलेगा।

नपा सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि नगरपालिका ने नपा की भूमि का संरक्षण करने के लिए मुहिम चलाई हुई है, कई स्थानों पर नपा की बेशकीमती जमीन पड़ी हुई है जिस पर कब्जा धारकों की नजर है। इसलिए ऐसी भूमि का संरक्षण कर नपा उसे अपने अधीन कर लेगी। ऐसी जमीनों की चारदीवारी के लिए करीब 25 लाख रुपए के टेंडर छोड़े हुए हैं। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा तेज गति से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

खरखौदा. आईटीआईके सामने अपनी जमीन की चारदीवारी करते हुए मजदूर।