पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरखौदा|बुधवार कोकन्या काॅलेज, खरखौदा में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजना

खरखौदा|बुधवार कोकन्या काॅलेज, खरखौदा में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा|बुधवार कोकन्या काॅलेज, खरखौदा में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजना किया गया। जिसमें काॅलेज छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता से पहले कन्या काॅलेज प्राचार्या डाॅ. सुरेश बूरा हिंदी विभाग अध्यक्ष डाॅ. अनुरिता ने छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डाॅ. सुरेश बूरा ने हिंदी भाषा को वैज्ञानिक भाषा बताते हुए कहा कि यह भाषा उस नदी के समान है जिसमें आकर के सभी भाषाओं का समावेश हो जाता है। इस अवसर पर मोनिका, सुमन, रचना, रितु, कविता, नेहा, अनिका, नीतिका, कुसुम, मोनिका वंदना ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमिला,प्रियंका,अलका गुलाटी,आशा खात्री आदि प्राध्यापिकाएं मौजूद रही।

हिंदी है एक वैज्ञानिक भाषा