- Hindi News
- राजीव हत्याकांड के तीन मोस्टवांटेड दो दिन के रिमांड पर
राजीव हत्याकांड के तीन मोस्टवांटेड दो दिन के रिमांड पर
जिलाकारागार के गेट के सामने 2 जुलाई को खरखौदा निवासी राजीव की गोलियों से छलनी कर हत्या करने के मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने घटना में शामिल रहे तीन मोस्टवांटेड बदमाश को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों काे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तोल 7 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। आरोपी नवीन उर्फ बेहड़का पुत्र धर्मबीर, पंकज उर्फ पिंकू पुत्र सुरेन्द्र, प्रवीन उर्फ कच्छी पुत्र उमेद सिंह निवासी भैंसवाल कलां जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। नवीन वारदात के बाद भागने में सफल हो गया था।