पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट वितरण के बाद हुई बगावत

टिकट वितरण के बाद हुई बगावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्याशियोंकी सूची आने के बाद कांग्रेस हजकां दोनों ही दलों में कुछ नेता बागी हो गए हैं। उन्होंने अब आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। वहीं युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र कादियान सोनीपत सीट पर उतारे गए प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। सुबह तो एक बार ऐसे भी सूचना आई कि देवेंद्र ने कांग्रेस छोड़ दी है पर बाद में देवेंद्र ने इसे कोरी अफवाह करार दिया।

कांग्रेस ब्लाक संयोजक एवं युवा नेता पवन खरखौदा ने टिकट मिलने के बाद बगावत कर दी है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि हलके की जनता के कहने पर ही उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। मीटिंग में स्पष्ट किया है कि वे 27 सितंबर को नामांकन करेंगे।

हजकां के शहर अध्यक्ष रहे अदीश जैन ने पार्टी छोड़ दी है। अदीश पार्टी द्वारा अरुण कौशिक को टिकट दिए जाने से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी टिकट को धर्मपाल मलिक ने कटवाया है। इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो कल तक पार्टी में ही नहीं था।

देवेंद्र कादियान ने अपना गुस्सा जताते हुए कहा कि सोनीपत सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी ठीक नहीं उतारा है। इससे युवा कार्यकर्ताओं में निराशा है। साथ ही पार्टी से इस्तीफे की सूचना पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में ही हैं और रहेंगे। जो बात होगी उसे पार्टी में उठाएंगे पर इस्तीफा नहीं दिया है।