पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग का मामला दर्ज

ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदानिवासी एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने उसके साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी ससुराल पक्ष पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खरखौदा निवासी निशा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2011 में दिल्ली के गढ़ी निजामपुर निवासी विनोद पुत्र रामफल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर तंग किया जाने लगा। परिजनों ने एक बार डेढ़ लाख रुपये की राशि उसके ससुराल पक्ष को दे दी। कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष ने गाड़ी की मांग शुरू कर दी। जिसे लेकर उसके पिता ने घर का सामान बेच कर उसके ससुराल पक्ष को कार भी दे दी। पुलिस ने निशा की शिकायत पर उसकी सास दलवंती, जेठ कुलबीर, जेठ प्रदीप, जेठानी मंजू देवर विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।