पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने विकास के लिए वोट डालें\'

\"हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने विकास के लिए वोट डालें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसपार्टी का लगातार दूसरी बार टिकट लेकर मैदान में उतरे जयवीर सिंह ने दिल्ली चौक पर नुक्कड़ सभा के दौरान हलका वासियों से अपील कर कहा कि हर व्यक्ति को अपना वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए देना है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर सकते हैं। तीसरी बार सरकार आने पर खरखौदा मानेसर की तरह विकसित किया जाएगा। अपनी चौधर को संभालने के लिए आप लोगों ने हुड्डा के पक्ष में मतदान करना है। कांग्रेस पार्टी को जीतना है। जो कोई भूल हुई है उसे सुधारा जाएगा। हलके के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी का सत्तासीन होना भूपेंद्र सिंह हुड्डा का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना बेहद जरूरी है। जिस तरह से पिछले पूरे पांच वर्ष आप हलका वासियों के बीच रहकर सेवाएं की है इसी तरह इस से आगे भी सेवा करता रहूंगा। इस मौके पर हलके के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।