पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी को उसके ताऊ ताई ने गला घोंट मारा

बेटी को उसके ताऊ ताई ने गला घोंट मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक की हत्या कर शव नहर के पास फेंका

शहरके अशोक बिहार में गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर पर मृत मिली नाबालिग लड़की की मौत के मामले में मृतका की मां ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मां सुमन ने शुक्रवार की सुबह सामान्य अस्पताल में कहा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की। बेटी को उसके ताऊ, ताई उसके बेटों ने गला दबाकर मारा है। आरोपियों की मकान के बंटवारे के बावजूद छत पर बने कमरे पर नजर थी। वह काफी दिन से कमरा खाली करने का उन पर दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने कमरा नहीं दिया तो पहले तो आरोपियों ने उसके उसके पति के साथ मारपीट की और फिर उसकी बेटी की हत्या कर दी। मामले को लेकर उसने सिटी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

श्वेता (16) पुत्री दिनेश नजदीक सुभाष स्टेडियम अशोक विहार स्थित अपने मकान में रहती थी। मृत किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि जिस मकान में वह रहते हैं वह करीब 100 गज का है। श्वेता के दादा ने मकान का बंटवारा कर नीचे का हिस्सा उसके जेठ प्रियव्रत को ऊपर का हिस्सा उसके पति दिनेश को दिया था। बंटवारे के बाद कुछ वर्ष सब ठीक रहा। परंतु अब उसका जेठ प्रियव्रत उन पर दबाव बनाने लगा कि छत पर बना एक कमरा खाली कर दो। उसे अपने बड़े बेटे की शादी करनी है। जब उन्होंने प्रियव्रत का विरोध कर कमरा देने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। गुरुवार की रात वह अपने परिवार के साथ छत पर काम कर रही थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके जेठ प्रियव्रत ने अपनी प|ी बेटों के साथ उन पर हमला कर दिया। जिसमें पति को सिर में गंभीर चोट उसके शरीर पर हलकी चोटें आई। जब वह उपचार के बाद घर लौटी तो बेटी की आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी ताऊ प्रियव्रत, ताई शशी, रोहित, मोहित अंकित के खिलाफ मारपीट हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतका की मां ने किया सनसनीखेज खुलासा

मृत किशोरी श्वेता की मां सुमन ने बताया कि उसकी बेटी 11 वीं कक्षा में हिंदू कन्या स्कूल में पढ़ती थी। उसके दो बेटे और हैं। सुमन ने बताया कि उसका पति दिनेश ड्राइवर है। मकान को लेकर चल रहे विवाद से उनके घर का हर सदस्य परेशान है।

आरोपीभट्ठे पर करता है काम

किशोरीकी मां सुमन ने हत्या का आरोप जेठ पर लगाया है। सुमन ने बताया कि उसका जेठ प्रियव्रत ईंट भट्ठे पर नौकरी करता है। उसके तीन बेटे हैं। हाल में प्रियव्