- Hindi News
- डीजीपी का प्रोग्राम नहीं, सूचना को बताया गलत
डीजीपी का प्रोग्राम नहीं, सूचना को बताया गलत
सोनीपत| सिलानागांव में होने वाली 11वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश के डीजीपी एनएस वशिष्ठ का कोई कार्यक्रम नहीं है। 13 दिसंबर से होने वाली इस प्रतियोगिता के बारे में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जो डीटीपी के आगमन की जानकारी देकर खरखौदा में प्रतियोगिता के जो पोस्टर लगाए गए हैं वह सूचना सही नहीं है। साथ ही कहा कि बगैर समय लिए ही डीजीपी का नाम क्यों लिखा गया इसकी जांच कराई जाएगी। प्रतियोगिता गांव के स्कूल में आयोजित की जा रही है।