- Hindi News
- शहर में विभिन्न गांवों के युवाओं ने निकाली रैली तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शहर में विभिन्न गांवों के युवाओं ने निकाली रैली तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
एसडीएमको मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे विभिन्न गांवों के युवाओं ने शहर में रैली निकाली और आसन गांव के लड़कों के मामले की जांच निष्पक्ष रूप से कराने की मांग की है। युवाओं ने उपमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार शिवकुमार सैनी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इस बस में छेड़छाड़ का नहीं बल्कि सीट विवाद का मामला था, लेकिन इसे अलग रूप दिया गया है।
इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मामले को जातीय रूप दिया जाए। तहसीलदार शिवकुमार सैनी ने युवाओं को बताया कि सरकार मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि नवंबर में थाना खुर्द गांव की दो लड़कियों ने रोहतक से खरखौदा रही बस में आसन गांव के लड़कों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनकी बेल्ट से अच्छे से पिटाई की थी। मामले ने तूल भी पकड़ा।
दोनों ही पक्षों से मांग की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय हो। इसी मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर खरखौदा के एपीजी स्कूल से लेकर खरखौदा तहसील तक नारेबाजी करके रैली निकाली एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस रैली में नीटू, नीतेश रोहणा, विवेक खांडा, दीपक खांडा, अजय कुमार, मुनीष कुमार, प्रदीप सहित विभिन्न गांवों से युवाओं ने हिस्सा लिया।
खरखौदा. तहसीलदारशिवकुमार सैनी को ज्ञापन सौंपते युवा।