बुराइयों का खात्मा आवश्यक : सुरेश
राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना की राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा सामाजिक बुराइयों को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
जिसे प्राचार्य सुरेशचंद्र नांदल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए आगे आना चाहिए और इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। शिविर के दौरान छात्राओं ने स्कूल प्रांगण की साफ सफाई की। पौधों की निराई गुड़ाई की। मिड डे मिल रसोई के सामने ईंट बिछाकर फर्श बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के पार्क में पौधारोपण भी किया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी पूनम वर्मा की देख रेख में शिविर का समापन हुआ।