एएनएम जीएनएम के साथ की बैठक
खरखौदा | सामान्यअस्पताल में शुक्रवार को डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जय किशोर ने सुरक्षित जननी योजना को सफल बनाने के लिए एएनएम जीएनएस की बैठक ली। बैठक में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के दौरान होने वाली मौत के प्रतिशत को कम करने के लिए शुरू की गई योजना के बारे में जानकारी दी गी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रति लाख गर्भवती महिलाओं में से 145 ऐसी महिलाएं हैं जिनकी मौत प्रसव के दौरान हो जाती है। इस दर को हम तभी कम कर सकते हैं जब हमारे द्वारा पहले से तैयारी कर ऐसी गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड तैयार किया जाए जो हाई रिस्क प्रेगनेंसी के दायरे में आती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में हमें 146 महिलाओं की मृत्यु दर को 100 के आंकड़े से कम लेकर आना है। इसलिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सुरक्षित जननी सप्ताह के नाम से एक योजना की शुरू की गई है। जोकि 15 से 19 दिसंबर तक मनाया जाएगा।
खरखौदा. डिप्टीसिविल सर्जन एएनएम जीएनएम को जानकारी देते हुए।