विकास की बजाय भरी जेब : अनीता
खरखौदा| प्रत्याशीअनीता खांडा ने इनेलो के राष्ट्रीय सचिव पदम दहिया के साथ कई गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाएं की। इनेलो की नीतियां बताकर लोगों से वोट की अपील की। लोगों को ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री बनने पर एक समान विकास कराने की बात कही भदाना गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब से सत्ता संभाली है तब से क्षेत्र के साथ भेदभाव हुआ है। कांग्रेस ने किसानों गरीबों के उत्थान के नाम पर अपनी जेबें भरी है। उनके साथ रोहतास दहिया, प्रेम जांगड़ा, कुनाल गहलावत, राजू धानक सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।