- Hindi News
- सट्टे बाज शराब तस्करों की पुलिस ने ली जमकर खबर
सट्टे बाज शराब तस्करों की पुलिस ने ली जमकर खबर
शुक्रवारदेर शाम पुलिस ने सट्टे बाज शराब तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। खरखौदा राई थाना से पुलिस ने एक सट्टेबाज को 32 सौ रुपए की राशि के साथ दो शराब तस्करों को दर्जनों शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सट्टे बाज ने अपनी पहचान रामचंद्र निवासी बाकनेर दिल्ली का रहने वाला है।
सीआईए पुलिस में कार्यरत संदीप कुमार शुक्रवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में बहालगढ़ की सीमा में मौजूद था कि इस दौरान उन्हें सट्टा खेलते हुए रामचंद्र निवासी बाकनेर दिल्ली को काबू किया। आरोपी कंप्यूटर से सट्टा खेल रहा था। उधर खरखौदा से अलग-अलग मामलों में अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्तार किया है। एक तस्कर से 39 बोतल देशी शराब बरामद की गई है।
आरोपी सुनील पुत्र शिव कुमार निवासी फरमाणा जिला सोनीपत का रहने वाला है। दूसरे में मामले में गांव फरमाणा बस स्टैंड से उक्त सुनील पुत्र शिवकुमार को 25 बोतल अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। पुिलस ने इस विशेष अभियान के दौरान शहर में फैली तस्करी को समाप्त करना है।