संस्कृत भाषा का गहराई से अध्ययन करें
कन्याकॉलेज में शनिवार को श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में जहां कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं डॉ. गीता शर्मा ने मंच संचालन किया।झ
इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका निभा रही प्रोफेसर अल्का गुलाटी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत संस्कारों की जननी है। संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा है बल्कि संसार की सभी भाषाओं में श्रेष्ठ भाषा भी है। इस अवसर पर प्रोफेसर आशा ने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वे अन्य भाषाओं के साथ ही संस्कृत भाषा को भी केवल महत्व दें बल्कि इस भाषा का गहराई से अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारे अंदर संस्कार पैदा करती है। इस अवसर पर आयोजित श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में पूजा ने पहला,रेखा ने दूसरा प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खरखौदा. संस्कृतश्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में हिस्सा लेती कन्या महाविद्यालय की छात्रा।