पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन हड़पने में लगी है कांग्रेस : अनीता

जमीन हड़पने में लगी है कांग्रेस : अनीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा| हलकेके बिधलान नकलोई गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान इनेलो प्रत्याशी अनीता खांडा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में मंत्री-संत्री किसानों की जमीन हड़प कमीशन बटोरते रहे। कानून व्यवस्था बुरी तरह से चौपट हो गई है। खरखौदा हलके में पिछले डेढ़ महीने में 10 से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। लूट की घटनाएं भी निरंतर हो रही है। सरकार की कानून व्यवस्था फ्लाप साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि खरखौदा हलके में तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और ही निकासी पेयजल की व्यवस्था है। इस मौके पर उनके साथ इनेलो नेता पदम सिंह दहिया, रोहतास दहिया, प्रेम जांगड़ा, कुनाल गहलावत, राजकुमार रिढाऊ सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खरखौदा. नुक्कड़सभा को संबोधित करती इनेलो प्रत्याशी अनीता खांडा।