पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली उखाड़कर ठीक करना भूल गए ठेकेदार

गली उखाड़कर ठीक करना भूल गए ठेकेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-1में रोहतक रोड को वार्ड से जोड़ने वाली मुख्य गली का लेवल ठीक करने के लिए गली को उखाड़ा गया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी गली को विधिवत करने की दिशा में ठेकेदारों ने कदम नहीं बढ़ाए हैं। इस कारण राहगीरों एवं वार्डवासियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दिशा में नगरपालिका अधिकारियों ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। यह गली वार्ड संख्या 1, 12, 11 10 को तो आपस में जोड़ने का काम करती ही है। साथ ही यह गली रोहतक रोड को शहर के अंदरूनी हिस्सा से सांपला मार्ग मटिंडू मार्ग के साथ जोड़ने का भी काम करती है, लेकिन पिछले कई दिनों से गली उखड़ी पड़ी है, जिसकी अभी तक सुध नहीं ली गई। वार्डवासियों ने इस संदर्भ में नपा अधिकारियों वार्ड पार्षद को भी शिकायत दी है।

अदूरदर्शिताके अभाव में अटका है काम: वार्डवासीगुट्टी का कहना है कि नपा उसके ठेकेदारों के पास कोई प्लानिंग नहीं है, अब जिस तरह गली को ऊंचा उठाया जा रहा है, उससे लिंक गलियां नीचे जा रही हैं। बरसाती पानी लिंक गलियों में बने मकानों में घुसेगा। उन्होंने मांग की है कि अधिकारियों को इस दिशा में हस्तक्षेप करना चाहिए।

खरखौदा. वार्ड-1की मुख्य गली जो पिछले काफी समय से अधूरी पड़ी है।

गली निर्माण के लेवल को लेकर क्या कहते हैं पार्षद?

वार्डपार्षद सुनीता का कहना है कि गली निर्माण के लेवल को लेकर वार्डवासी एकमत नहीं है, इस कारण से गली लेवलिंग का काम कुछ समय के लिए रोका गया है, सहमति बनते ही इस गली का निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों एवं राहगीरों को किसी तरह की कोई दिक्कतों का सामना करना पड़े।