पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों के अतिक्रमण के आगे पुलिस नपा बेबस

दुकानदारों के अतिक्रमण के आगे पुलिस नपा बेबस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के कारण मार्ग इतना तंग हो गया है कि पैदल राहगीरों को फुटपाथ की बजाय सड़क पर चलना पड़ता है।

ऐसे में वाहन चालकों की परेशानी ओर अधिक बढ़ जाती है। दुकानदारों के अतिक्रमण के आगे तो नगरपालिका कुछ कर पा रही है और पुलिस प्रशासन बेबस नजर रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों, राहगीरों पैदल चलने वालों को उठाना पड़ रहा है।

खरखौदा शहर में दुकानदार केवल अतिक्रमण कर रहे हैं बल्कि अपनी दुकानों के आगे वे फलों की रेहड़ियां लगवाते हैं। अपनी दुकान के किराया से अधिक किराया रेहड़ी संचालकों से वसूलते हैं, लेकिन नपा का इस दिशा में अभी तक कोई व्यापक कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे एक तरफ जहां रेहड़ी संचालकों का शोषण हो रहा है वहीं दूसरी तरफ राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में सारा दिन खरखौदा के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

इस मार्ग पर अतिक्रमण के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन व्यवस्था में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। क्षेत्र वासी प्रवीन कुमार, अजय कुमार, प्रदीप सिंह, मोनू, सुरेश का कहना है कि दुकानदारों की सांठ-गांठ के कारण उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जिससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को बढ़ावा मिल रहा है।

खरखौदा. दुकानदारोंद्वारा सड़क तक किया गया अतिक्रमण।