पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की टक्कर से गिरे खंभे, बिजली गुल

वाहन की टक्कर से गिरे खंभे, बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा|सोनीपत मार्गपर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर एक के बाद एक चार खंभों को तोड़ दिया, जिसके चलते शहर में कई स्थानों से बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली निगम के कर्मचारी खंभों को बदलने की कार्रवाई में जुटे रहे। शाम तक आपूर्ति बहाल नहींं हो पाई, जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खरखौदा के सोनीपत मार्ग पर थाना कलां चौक के पास स्थित फोटो मार्केट के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बिजली के चार खंभों को तोड़ दिया। चालक तो अपने वाहन को लेकर फरार हो गया लेकिन शहर वासी बिजली गुल होने से रात्रि भर परेशान रहने के साथ ही मंगलवार को भी परेशान रहे। निगम की ओर से खंभों को बदलने की कार्रवाई मंगलवार सुबह से शुरू की जा सकी लेकिन शाम तक व्यवस्था सुचारु नही हो पाई। चार खंभों के लगातार टूटने से फीडर पर लगी सीटी (एक प्रकार की मशीन) भी जल गई। खंभे टूटने से फीडर में लगा केबल बाक्स भी जल कर राख हो गया।