पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल के सामने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित तीन मोस्टवांटेड को किया गिरफ्तार

जेल के सामने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित तीन मोस्टवांटेड को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकारागार के गेट के सामने 2 जुलाई को खरखौदा निवासी राजीव की गोलियों से छलनी कर हत्या करने के मामले में सीआईए स्टाफ को घटना में शामिल रहे तीन माेस्टवांटेड बदमाश हत्थे चढ़े हैं।

पुलिस ने आरोपियों को बड़वासनी नहर के पास ट्रैप लगाकर काबू किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्तौल 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी नवीन उर्फ बेहड़का पुत्र धर्मबीर, पंकज उर्फ पिंकू पुत्र सुरेन्द्र, प्रवीन उर्फ कच्छी पुत्र उमेद सिंह निवासी भैंसवाल कलां जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। नवीन वारदात के बाद भागने में सफल हो गया था। वहीं प्रवीण कच्छी एक शातिर बदमाश है और उसने ने ही हत्या की साजिश अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। प्रवीण पर इस मामले से पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीएसपी खरखौदा अजीत सिंह ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि राहुल पुत्र सूरजभान निवासी शास्त्री नगर, खरखौदा ने जनवरी, 2014 में खरखौदा में गाड़ी हटाने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद गुरदीप निवासी खानपुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में राहुल पुत्र सूरजभान सोनीपत जेल में बंद है।

इसतरह से आए पुलिस की गिरफ्त में : डीएसपीअजीत ने बताया कि राजीव की हत्या के बाद मामला जांच के लिए सीआईए पुलिस को सौंपा गया था। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए सीआईए स्टाफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक कंवल सिंह के निर्देश पर एसआई धर्मबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर हरिओम, नवीन सिपाही अमित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में गांव बडवासनी की सीमा में मौजूद थे इसी दौरान उन्हें अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि तीन संदिग्ध युवक पल्सर मोटर साइकिल नंबर एचआर-11ई-6228 पर गोहाना की तरफ से सोनीपत आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नहर के पास ट्रैप लगा दिया। इसके बाद जैसे ही आरोपी नहर के पास पहुंचे पुलिस ने तीन को धर दबोचा। आरोपियों ने अपनी पहचान नवीन उर्फ बेहड़का , प्रवीन उर्फ कच्छी पंकज उर्फ पिंकू के रूप में दी। तलाशी लेने पर इनके कब्जा से तीन अवैध देशी पिस्तौल सात जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि राजीव की हत्या उन्होंने ने ही करवाई थी।

बरोणानिवासी सूरजभान की कार पर भी की थी 25 मई को फायरिंग : आरोपीप्रवीण उर्फ कच्छी नवीन ने बताया कि राजीव की हत्या करवाने से पहले उन्होंने 25 मई को सूरजभान रोहित निवासी बरोणा