पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के पैसों से खरीदी कार बरामद

चोरी के पैसों से खरीदी कार बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | पुलिसने शहर के मिष्ठान भंडार में हुई चोरी की घटना से संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार जिसने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि उसने चोरी के पैसों से कार खरीदी है जिसे पुलिस ने निशानदेही पर एक ढाबे पर खड़ी एस्टीम कार को बरामद किया है। वहीं चोरी के बाकी पैसों को आरोपी ने अपने दोस्तों में बांट दिया था उनकी बरामद के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 24 जनवरी को खरखौदा निवासी धर्मबीर ने शिकायत दी थी कि उसकी थाना कलां चौक के पास स्थित दीपक मिष्ठान भंडार नामक दुकान में घुसकर चोर गल्ले से दो लाख 20 हजार रुपए चुरा ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए मटिंडू मार्ग निवासी ऋषि एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर 7 हजार की नगदी बरामद की थी।

खबरें और भी हैं...