पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैनरों में बताया अगला सीएम तो तंवर बोले जिम्मेदारी को तैयार

बैनरों में बताया अगला सीएम तो तंवर बोले- जिम्मेदारी को तैयार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाट आरक्षण पर बोले- फूट डालो की नीति पर काम करती है भाजपा

केंद्रकी ओर से मनरेगा का फंड कम करने के विरोध में 19 फरवरी से प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शनों की शुरुआत होगी। इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनूप कटारिया और खरखौदा से बसपा के टिकट पर विस चुनाव लड़ने वाले सुभाष सोलंकी कांग्रेस में शामिल हुए।

रोहतक | पूर्वसीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने दो नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान तंवर के समर्थकों ने जो बैनर लगाए थे, उसमें उन्हें भावी सीएम लिखा गया था। इस बाबत जब मीडिया ने तंवर से सवाल पूछा तो बोले, ‘सीएम पद का हर कोई दावेदार है और हर कोई जिम्मेदारी निभाने को तैयार है। वैसे जनता और हाईकमान ही सीएम तय करता है।’ रविदास हॉस्टल परिसर में हुए इस कार्यक्रम से हुड्डा समर्थकों ने दूरी बनाए रखी। कांग्रेस में मतभेद के आरोपों को नकारते हुए तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है।

खबरें और भी हैं...