पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवाल: नौकरियों की मेरिट में हो ढील जवाब: मेरिट में मेहनत और चरित्र भी

सवाल: नौकरियों की मेरिट में हो ढील जवाब: मेरिट में मेहनत और चरित्र भी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके मुखिया मनोहरलाल खट्टर ने गुरुवार शाम को शहर के लिंटल एंजल्स स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यकर्ता सरकार के बारे में कैसा सोच रहे हैं यह जानने के प्रयास किया। एक कार्यकर्ता ने सवाल किया कि सीएम साहब आप बार-बार मैरिट पर नौकरी देने की बात कह रहे हैं, इससे कार्यकर्ताओं का कैसे भला होगा? इसमें कुछ ढील रखो। सीएम ने भी जवाब से सभी को खुश कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरिट का मतलब सिर्फ अंक नहीं है। इसमें व्यक्ति का चरित्र, मेहनत काम के प्रति ईमानदारी को भी देखा जाएगा। हमें ऐसे लोग चाहिए जो सवा आठ घंटे काम कर सकते हों। समर्पित हों। नंबर अधिक आए और तीन घंटे काम कर इसे आठ घंटे बता दे ऐसे मेरिट वाले व्यक्ति से समाज का विकास नहीं हो सकता।

सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। हमें समाज के लिए काम करना है। जब समाज का विकास होगा तो कार्यकर्ता का भी विकास होगा। सभी के काम होंगे। सिस्टम में पहले से काफी सुधार किया गया है। कार्यक्रम में सोनीपत पानीपत के जिलाध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक चेयरमैन को मंच पर स्थान पर मिला।

पताहै अब भ्रष्टाचार का शुल्क बढ़ गया है: संवादमें एक कार्यकर्ता ने जमीन की रजिस्ट्री में हो रही धांधली की शिकायत दी।

चार लाख राशन कार्ड गलत मिले हैं: तहसीलकैंप पानीपत के एक कार्यकर्ता ने नए राशन कार्ड बनने की शिकायत की। इस पर सीएम ने कहा कि पहले जो गलत बने थे वे सभी ठीक हो गए क्या? इस पर कार्यकर्ता ने कहा कि जब नए बनेंगे तभी तो ठीक होंगे। सीएम ने कहा कि पहले पुराने ठीक करेंगे तब नए बनाएंगे। चार लाख गलत मिल चुके हैं।

विदेशयात्रा का सबसे अधिक लाभ खरखौदा को : खरखौदाके एक कार्यकर्ताओं ने विदेशी दौरा रोजगार का मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े व्यवसायिक घरानों में से एक चीन के वांडा ग्रुप ने हरियाणा में निवेश की हामी भरी है। उन्हें तीन सौ एकड़ जमीन खरखौदा आईएमटी में दी जा रही है। विदेश यात्रा का सबसे बड़ा लाभ खरखौदा को मिलेगा।

सवाल:बुढ़ापापेंशन की दिक्कत है। जिला मुख्यालय बार-बार आना बुजुर्गों के लिए परेशानी।

जवाब:ब्लाॅकस्तर पर महीने में एक दिन जिले के अधिकारी बैठेंगे। वहीं पर समस्या का निवारण करेंगे।

सवाल:सफाईके लिए कर्मचारी नहीं। इन्हें बढ़ाया जाए।

जवाब:इसेजन सहभागिता से दूर करेंगे।

सवाल:नौकरियांनिकलती हैं पर सालों भर्ती नहीं होती।

जवाब:ऐसानहीं होगा। सरकार जो नौकरी निकालेगी उस पद पर भर्ती भी करेगी। अभी तीस हजार भर्तियां होने वाली हैं। जो पहले की गड़बड़ी मिल रही हैं उनके बारे में कुछ नहीं कह सकता। लेकिन जो अब भर्ती निकालेंगे वह पूरी होगी।

समाधानकरेंगे: वक्फकानून का समाधान करने को केंद्र को पत्र लिखा है।

सीएम ने संवाद के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं से कहा कि पांच वे बातें बताएं जो लोग कह रहे हैं कि सरकार ठीक काम कर रही है। इस पर कार्यकर्ताओंने कहा

}पहलेहर माह एक घोटाला सामने आता था, अब मोदी सरकार में कोई घोटाला सामने नहीं आया।

}मशीन पर अंगूठा लगाने से हाजिरी नियम बहुत अच्छा है। कर्मचारी आफिस में मिल जाते हैं।

}पहले किसान जो भाव को लेकर नाराज थे वह भी अब कह रहे हैं कि पीएम सीएम ईमानदार हैं।

}ई-फैसल्टी से भ्रष्टाचार घटा है, सड़कों में सुधार हो रहा है।

}पहले लोग सीएम या उनके बेटे का नाम लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाते थे। अब अधिकारी कहते हैं कि सरकार अच्छी है।

सोनीपत . लिंटलएंजल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर आसीन भाजपा नेताओं के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर।

खबरें और भी हैं...