- Hindi News
- आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ आगे आए संस्थाएं : पाराशर
आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ आगे आए संस्थाएं : पाराशर
खांडागांव में स्थित करण सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुनील पारासर, स्टाफ छात्र-छात्राओं ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए 11 हजार रुपए की राशि का ड्राफ्ट बनवाकर प्रधानमंत्री राहत कोष में यह राशि जमा कराई।
इस मौके पर उन्होंने स्टाफ छात्रों की भावनाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में रहने वाला हर नागरिक भारत देश का नागरिक है। हर भारतवासी आपस में भाई-भाई है। इसलिए देश के अगर किसी भी हिस्से में आपदा आती है तो हम सबका दायित्व बनता है कि हम वहां पर सहायता करें। आपदा के समय हर सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए। इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व भी है।
इसके अतिरिक्त एपीजी पब्लिक स्कूल स्टाफ छात्र-छात्राओं ने राहत सामग्री के रूप में सहायता राशि जम्मू कश्मीर भिजवाई। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं को आगे आना चाहिए।