अधूरा नाला छोड़ा, नपा ने नहीं ली सुध
दिल्लीचौक से पुरानी सब्जी मंडी होते हुए वार्ड संख्या 5 कन्या महाविद्यालय की तरफ जाने वाला रास्ता इन दिनों ठेकेदार की मनमानी के कारण प्रभावित है, ठेकेदार ने पिछले दो दिनों से नाले को अपने हाल पर छोड़ा हुआ है।
अधूरी कार्रवाई के बाद पुराने नाले के स्लैब मौजूदा हाल में लगने वाले स्लैब भी इसी रास्ते में डाले हुए हैं। जिसके कारण कोई भी वाहन चालक यहां से नहीं गुजर पा रहा है। एक तरफ यह रास्ता आम है वहीं दूसरी तरफ कन्या महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं यहां से गुजरती है, लेकिन इसकी तो नगरपालिका को परवाह है और ही ठेकेदार को। नाले की इस पुलिया के अधूरेपन के कारण पुरानी मंडी में सब्जी बेचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों ने नपा से मांग की है कि सब्जी मंडी के नुक्कड़ पर अधूरी पड़ी पुलिया को तत्काल प्रभाव से बनाया जाए।
खरखौदा. पुरानीसब्जी मंडी के नुक्कड़ पर अधूरा छोड़ा गया नाला।