सिसाना गांव में हुआ झगड़ा, 3 घायल
खरखौदा | रविवारकी रात्रि को भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की साथ लगते खेतों मालिक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो झगड़े में बदल गई, जिसमें प्रवासी मजदूरों सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई,रोहतक रैफर कर दिया गया। सिसाना निवासी 17 वर्षीय हर्षित की उनके खेतों के साथ लगते भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले प्रवासी मजदूर गिरानी चौधरी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे दोनों के बीच हुए झगड़े में हर्षित, गिरानी चौधरी उसकी प|ी शारदा देवी घायल हो गए। घायलों को खरखौदा के सामान्य हास्पिटल में लाया गया। जहां से तीनों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।