पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों के निर्माण में हो रही है ढिलाई : दीपेंद्र

सड़कों के निर्माण में हो रही है ढिलाई : दीपेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा |रोहतक केसांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनके प्रयास से कई राष्ट्रीय प्रांतीय राजमार्गों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिली थी। आचार संहिता के चलते उन पर काम शुरू नहीं हो सका। अब भाजपा सरकार उनके निर्माण पर उदासीनता बरत रही है।

दीपेंद्र रविवार को गांव फरमाणा में एक सामाजिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरठ से लोहारू वाया सोनीपत-खरखौदा-झज्जर, दादरी नेशनल हाईवे नंबर 334-बी उनके प्रयास से मंजूर हुआ था जिसकी अधिसूचना विगत फरवरी महीने में हो गई थी। भाजपा सरकार वर्णित सड़क के निर्माण में ढील बरत रही है। जनहित में इन सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। सड़कें विकास की धमनियां होती हैं इसलिए उनका निर्माण जितना शीघ्र होगा विकास उतना तीव्र होगा। इस अवसर पर विधायक जयवीर सिंह, जोगेंद्र दहिया, पार्षद सुनील आदि भी उपस्थित रहे।