पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालों से गंदगी निकाल, मार्ग पर छोड़ गए नपा कर्मचारी

नालों से गंदगी निकाल, मार्ग पर छोड़ गए नपा कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घंटों बिजली गुल, पेयजल की समस्या भी रही

मटिंडूमार्ग पर नालों से गंदगी निकालकर नगरपालिका कर्मचारियों इसे उठाना भूल गए हैं। दस दिन बाद भी गंदगी नाले के किनारों पर पड़ी हुई है। इस कारण वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ राहगीरों एवं वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं मटिंडू मार्ग के कच्चे नालों की सफाई के नाम पर कर्मचारियों ने जेसीबी से नालों के इतना अधिक गहरा कर दिया कि उनमें गंदा पानी निकासी होने के बजाय जमा हो रहा है। इससे मच्छर बढ़ रहे हैं जिससे बीमारी फैलने का भी डर है। समान रूप से नालों से गंदगी की सफाई की जाती तो नालों में कहीं पर भी गंदगी नहीं रहती। एक तो विधिवत सफाई नहीं की गई वहीं दूसरी तरफ नालों से जो गंदगी निकाल कार नालों के किनारे डाली उसे उठाने की 10 दिन बीतने के बाद भी सुध नहीं ली गई।

नपा की अनदेखी के कारण मटिंडू मार्ग पर इतनी अधिक गंदगी फैली हुई है कि यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वार्ड वासी प्रवीन कुमार, सतपाल सिंह, मदन, इंद्र सिंह, राज कुमार का कहना है कि नपा ने गंदगी को निकालकर सड़क के साथ साथ छोड़ दिया जो परेशानी का कारण बन रही है। नपा सफाई के नाम पर अभियान चलाती है, लेकिन मटिंडू मार्ग के अधूरे पड़े नालों को क्यों नहीं बनाया जाता? आरोप है कि राजनीति लोगों के दबाव में आकर नपा मटिंडू मार्ग पर नाले नहीं बना रही है। नपा सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही सड़क पर बनाए गए गंदगी के ढेरों को उठवाया जाएगा।

एसडीओ अमित गर्ग ने लोगों से सहयोग की अपील की है कि वे अपना लोड बढ़वा लें, ताकि कम वोल्टेज क्षमता से लोगों को परेशानी हो। जहां पर लोड अधिक होगा वहां पर आवश्यकता के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

खरखौदा. नपाद्वारा नालों से बाहर निकाली गई गंदगी के ढेर को उठाता युवक।