पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली निगम में अब ऑनलाइन दर्ज होगी बिजली चोरी की एफआईआर

बिजली निगम में अब ऑनलाइन दर्ज होगी बिजली चोरी की एफआईआर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीचोरी रोकने के लिए निगम के अधिकारियों ने प्लानिंग तैयार की है, इस प्लानिंग के तहत बिजली निगम की टीमें छापामारी करके बिजली चोरी के अधिक से अधिक केस पकड़ेगी और उनकी कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन डाटा दर्ज करेगी। योजना के मुताबिक बिजली चोरी पकड़ते ही उनका डाटा ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इससे कम्प्यूटर एक तरफ बिजली चोर पर जुर्माना लगाएगा वहीं दूसरी तरफ उसकी एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत भेजेगा। जिसके चलते बिजली चोरी पकड़े जाते ही जुर्माना एफआईआर एक साथ दर्ज होगी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने इस तरह की प्लानिंग की थी।

रोहतकस्पेशल थाने में दर्ज होगी एफआईआर : एसडीओके मुताबिक जैसे ही बिजली चोरी की सूचना कंप्यूटरीकृत होगी, एक मेल आटोमैटिक रोहतक स्पेशल थाने में चली जाएगी और उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा।

पहलेथी ये प्रक्रिया अब बदली : पहलेबिजली चोरी करते अगर कोई पकड़ा जाता था तो अनुमान लगाकर जुर्माना राशि तय की जाती है, बिजली चोरी का जुर्माना भरने के लिए समय दिया जाता था, लेकिन अब ये प्रक्रिया बदली गई है अब बिजली चोरी पकड़े जाते ही उसे कंप्यूटर पर आॅनलाइन दर्ज करना होगा। बिजली चोरी ऑनलाइन दर्ज होते ही संबंधित बिजली चोर की एफआईआर भी स्वत: ही दर्ज हो जाएगी।

योजना से साफ है कि बिजली चोरी करते पकड़ा गया तो जुर्माना अदा करने के साथ-साथ पुलिस कोर्ट के चक्कर लगाकर पीछा छूटेगा।

^बिजली निगम ने बिजली चोरी समाप्त करने के लिए ये सख्त नियम जारी किए हैं। ऑनलाइन बिजली चोरी दर्ज की जाएगी, जिसके बाद संबंधित की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होगी और उसे जुर्माना भी अदा करना होगा।’’ अमितगर्ग, एसडीओ बिजली निगम खरखौदा।

दो दिन पहले बिजली निगम ने बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए सभी 7 बिजली चोरों पर अनुमान लगाकर 1.60 लाख का जुर्माना लगाया। इस मौके एसडीओ अमित गर्ग ने कहा कि यह अभियान वार्डों में जारी रहेगा। जुर्माना राशि अदा करने वालों पर कोर्ट कार्रवाई करेगा।