- Hindi News
- वार्षिकोत्सव पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
वार्षिकोत्सव पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
रविवारको रोहट गांव के सतनाम विद्या स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मेधावी अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सरिता पुत्री धर्मपाल, रविना पुत्री बिजेंद्र, निकिता पुत्री जयकंवार, कार्तिक पुत्री गोवर्धन, मीनू पुत्री जयपाल, लोकेश पुत्र राजेन्द्र, योगेश पुत्र राजेश्वर, नीतिश पुत्र बिजेंद्र आदि को उनकी वार्षिक उत्कृष्टï गतिविधियों के चलते पुरस्कृत किया गया।