पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिढाऊ गांव में विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

रिढाऊ गांव में विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिढाऊगांव में स्थित संत बाबा हरिदास मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने फरमाणा, मौज्जमनगर, महीपुर, रिढाऊ, माजरा गांव की विभिन्न गलियों में रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया। समाज को नशा मुक्त करने के प्रति जागरूक किया।

स्कूल निदेशक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि हमें नशा से खुद अपने बच्चों के साथ-साथ आस-पड़ोसियों को भी दूर रखना चाहिए। क्योंकि नशे की लत पड़ने से एक तरफ जहां शरीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है वहीं दूसरी तरफ नशे की लत से जिंदगी घर भी तबाह हो जाते हैं। नशे से शरीर में लगने वाली बीमारियों पर लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। कई बार तो नशे से बीमारी इतनी अधिक खतरनाक हो जाती है कि मरीज की मृत्यु भी हो जाती है। तंबाकू, शराब, बीड़ी-सिगरेट सभी नशे सांस से संबंधित बीमारियों को तो बढ़ावा देते ही हैं साथ ही जिस घर में युवक नशा करते हैं उनकी प्रगति में समय-समय पर बाधाएं आती हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने जो लोग नशा करते हैं उनसे नशा छोड़कर नशा मुक्त होने की अपील की है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं बैनर तख्तियों पर संदेश भी दर्शाए।