पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपली पंचायत के लिए किसानों को दिया न्यौता

पिपली पंचायत के लिए किसानों को दिया न्यौता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलकार्यालय के साथ लगते मैदान में भारतीय किसान यूनियन द्वारा ब्लाक स्तरीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह के साथ ही अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया पांच मार्च को कुरुक्षेत्र के पिपली में होने वाली प्रदेश स्तरीय महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाना है।

खरखौदा में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि स्वामी नाथन रिपोर्ट के लागू होने पर ही किसान की दशा में कुछ सुधार लाया जा सकता है।

आज हालात ये हैं कि प्रदेश केंद्र में भाजपा की वो सरकार है जिसे किसी भी तरह से किसान हितैषी नहीं कहा जा सकता। ऐेसे में अगर हमें स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करना है तो इसके लिए कड़ा संघर्ष करते हुए आर-पार की लड़ाई को लडऩा होगा।

उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को वर्ष 2004 में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन आज तक इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया है। गुरनाम सिंह ने कहा कि पिपली में आयोजित होने वाली महापंचायत में किसान जो फैसला लेंगे उस पर आगे की रणनीति तैयार कर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कुरुक्षेत्र का पिपली गांव 5 मार्च को किसानों के संघर्ष का प्रतीक जरूर बनेगा। जिसमें किसान सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। भारतीय किसान यूनियन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह डांगर ने कहा कि अगर किसानों को अपनी मांग मनवानी है तो उन्हें लड़ाई लडऩी होगी।

खरखौदा . पंचायतको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह।