पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजनों ने लगाया जबरन शादी करने का आरोप

परिजनों ने लगाया जबरन शादी करने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदामें एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। खरखौदा पुलिस ने खरखौदा के वार्ड 6, गुरुकुल वाली गली निवासी एक महिला की शिकायत पर दो महिलाओं सहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुकुल वाली गली, दिल्ली मार्ग निवासी महिला का कहना है कि बीते माह वह अपने बेटे के साथ एक परिचित की शादी में गई हुई थी। वापिस आने पर उसे पता चला कि खरखौदा के राजकीय कन्या विद्यालय की दसवीं कक्षा में पढऩे वाली उसकी नाबालिग बेटी को खरखौदा का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। परिवार सदस्यों ने काफी तलाश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत की गई। लेकिन पुलिस की से भी कोई कार्रवाई ना करने पर मामले की शिकायत न्यायालय में की गई। न्यायालय द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर खरखौदा वासी अंकित, संदीप, सतीश, ज्योति ममता पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने इस बारे में एसडीएम को भी शिकायत दी है। जिसमें उसने कहा है कि मेरी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है मैं विधवा हूं मेरी लापता बेटी भी नाबालिग पेंशन ले रही है। जबकि उसको बहला फुसलाकर ले जाने वाले ने उसके साथ जबरन शादी की है। रिकार्ड में लड़की की जन्म तिथि जून 1999 है। थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं लड़की की ओर से पुलिस स्टेशन में फैक्स भेजकर अपनी शादी बालिग होने का प्रमाण पत्र भेजा गया है। जिसमें चिकित्सकों ने उसे बालिग करार दिया है। जिसके बाद लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके ब्यान करवा दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...