विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
खरखौदा | खांडामार्ग पर स्थित कल्पना चावला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई 4 दिवसीय अंतरसदनीय खेल कूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन सदन जिनमें सत्यम, शिवम सुंदरम ग्रुपों के तहत छात्रों ने खेलों में अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सा कस्सी, लेमन दौड़, थ्री लेग दौड़, शतरंज कैरम और म्युजिकल चेयर खेल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता में छटी से आठवीं नौंवी से ग्यारहवीं ग्रुप के छात्र खिलाड़ियों में सुंदरम सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सत्यम शिवम दूसरे स्थान पर रहे।