पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिलाड़ी कोमल का किया भव्य स्वागत

खिलाड़ी कोमल का किया भव्य स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | वार्ड4 निवासी नेटबाल खिलाड़ी कोमल ने राष्ट्रीय 21वीं सब जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत खरखौदा का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी है। मंगलवार को खरखौदा निवासी नेटबाल खिलाड़ी कोमल का राष्ट्रीय स्तरीय नेट बाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ी कोमल को उसकी साथी खिलाडिय़ों परिजनों के साथ ही खरखौदा वासियों ने भी जीत की बधाई दी फूल मालाओं के साथ उसका स्वागत किया गया। कन्या काॅलेज खरखौदा में आयोजित की गई 21 वीं चार दिवसीय राष्ट्रीय सब जूनियर नेट बाल प्रतियोगिता में कोमल ने हिस्सा लिया था। कोमल एसके स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा कोमल ने प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का हिस्सा बनकर हरियाणा टीम को प्रतियोगिता का विजेता बनने में सहयोग दिया था।

खबरें और भी हैं...