पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारिंदे से मारपीट बीच बचाव के लिए आए मालिक को मारा चाकू

कारिंदे से मारपीट बीच बचाव के लिए आए मालिक को मारा चाकू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | दिल्लीरोड स्थित एक दुकान में कुछ युवकों ने लेनदेन को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों ने जहां दुकान में पर मौजूद कारिंदे के साथ मारपीट की, वहीं बीचबचाव करने के लिए आए दुकान मालिक को चाकू घोंप दिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायल दुकान मालिक को गंभीर हालत में शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे खानपुर मेडिकल काॅलेज में रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार श्याम कुमार निवासी ग्यासपुर ने शहर के दिल्ली रोड पर मोटर मैकेनिक की दुकान कर रखी है। श्याम कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पास मनोज युवक मैकेनिक का कार्य करता है। सोमवार को वह दोनों दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी मीनू अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया और मनोज से नगदी देने की मांग की। आरोपी ने बताया कि मनोज के साथ उसने खरखौदा में काम किया था। जिसका कुछ बकाया है और मनोज यह पैसे नहीं दे रहा। देखते ही देखते मीनू मनोज में झगड़ा हो गया।

खबरें और भी हैं...