पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ एनसीआर के शहर हों हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम में शामिल : दीपेंद्र

चंडीगढ़ - एनसीआर के शहर हों हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम में शामिल : दीपेंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने नायडू से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सभी शहरों को हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से बहादुरगढ़, खरखौदा, झज्जर, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी, जींद, अम्बाला, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल और पंचकूला शहरों को शामिल करने पर जोर दिया।

दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अगस्त, 2015 में केंद्र सरकार को ‘‘सभी के लिए आवास योजना’’ में फरीदाबाद, गुड़गांव, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुना नगर, सिरसा और हिसार समेत 9 शहरों को ही शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। जबकि इस योजना में शहरों की संख्या पर कोई रोक नहीं है। केंद्र सरकार भी ज्यादा से ज्यादा शहरों को इसमें शामिल करना चाहती है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में गरीबों को अपना घर बनाने के लिए सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराए जाते हैं। बहादुरगढ़, खरखौदा, झज्जर, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी और जींद दिल्ली से नजदीक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी आते हैं। इनमें तेजी से विकसित होने की क्षमता है। वहीं, अंबाला, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल और पंचकूला जिला मुख्यालय हैं।



खबरें और भी हैं...