थाना कलां के लाभार्थियों को सितंबर से नहीं मिली पेंशन, डीसी से शिकायत
थानाकलां के पेंशन से वंचित लाभार्थियों ने डीसी को शिकायत देकर पेंशन की मांग की है। लाभार्थियों आरोप है कि थाना कलां में करीब 100 से ज्यादा पेंशन लाभार्थी है। जिन्हें विभाग द्वारा पेंशन जारी की जाती है। लेकिन सितंबर महीने से किसी भी कैटेगरी के किसी भी लाभार्थी को पेंशन जारी नहीं हो सकी है। जिसके कारण लाभार्थियों को अपना भरण पोषण करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा था कि डाक खाना में पेंशन भेज दी गई है। लेकिन डाकखाना जाने पर कहा जाता है कि पेंशन नहीं आई। जिसके कारण वह धक्के खाने को मजबूर हैं।
पेंशन से वंचित लाभार्थी प्रेमो, उमेद सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश, सरदार किताबों आदि ने कहा कि वह पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पहले भी विभाग को दे चुके हैं। लेकिन समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। डाक खाना पेंशन देने में सक्षम नहीं है। सभी लाभार्थियों के खाते स्टेट बैंक खरखौदा में खुलवाए जाएं, ताकि आसानी से पेंशन मिल सके। यदि शीघ्र ही पेंशन नहीं मिलेगी तो वह डीसी कार्यालय में ही धरने पर बैठने को मजबूरी होंगी। क्योंकि उनके पास अब दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान सैकड़ों आवेदक वंचित लाभार्थी मौजूद रहे।
सोनीपत . थानाकलां वासी पेंशन नहीं मिलने पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे डीसी ऑफिस।