आर्य प्रतिनिधि सभा सम्मेलन 14 को
खरखौदा| आर्यप्रतिनिधि सभा हरियाणा आर्य महासम्मेलन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें आर्यों को नई दिशा, नया संकल्प का संदेश दिया जाएगा। इस सम्मेलन में सैकड़ों युवा युवतियां तीव्र बुद्धि का गेम चैस तथा मलखम्भ का अनोखा प्रदर्शन भी करेंगे। यह जानकारी आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रामपाल आर्य ने दी। यह कार्यक्रम आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, तथा आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के तत्वाधान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल देवव्रत आचार्य पधार रहे हैं। प्रसिद्ध वैदिक संन्यासी वृंद तथा प्रसिद्ध भजनोपदेशक भी पहुंच रहे हैँ। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में युवा युवतियां हिस्सा लेंगे।