पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ने हलके का मान सम्मान किया : अनीता

इनेलो ने हलके का मान सम्मान किया : अनीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकांग्रेस पार्टी को खरखौदा हलके के गांवों में अपना प्रत्याशी नहीं मिलता, इससे केवल हलके के मान सम्मान को ठेस पहुंचती है बल्कि हलका विकास में पिछड़ रहा है, लेकिन इनेलो ने हमेशा ही हलके का मान सम्मान किया है और हलके के बेटा-बेटी बहू को टिकट दिया है। हलके के ककरोई गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान अनीता खांडा ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी ने हलका वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है, हलके में भाजपा नेताओं को दूसरे इलाकों से कार्यकर्ता लाने पड़ रहे हैं। कांग्रेस से क्षेत्र की जनता छुटकारा पाना चाहती है। अनीता ने कहा कि जिस तरह से लोस चुनावों के विपरीत हवा है। इस मौके पर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, रोहतास दहिया, सुरेश दहिया, मुकेश बागड़ी, प्रेम जांगड़ा, कुनाल, सुमन, सुशीला भी उपस्थित थी।

खरखौदा. नुक्कड़सभा को संबोधित करती इनेलो प्रत्याशी अनीता खांडा।