उद्घोषित अपराधी बेल जंपर गिरफ्तार
सोनीपत | थानाखरखौदा पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने एक बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी ने अपनी पहचान आरोपी दिनेश पुत्र जयलाल निवासी थाना कलां सोनीपत के रूप में दी है। थाना खरखौदा में कार्यरत मुख्य सिपाही अशोक कुमार सोमवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ पीओ, बेल जम्पर, पैरोल जंपरों की खोज में गश्त के दौरान आरोपी दिनेश पुत्र जयलाल निवासी थाना कलां को थाना कलां चौक से खरखौदा से गिरफ्तार किया। न्यायालय द्वारा उसे वर्ष 2012 में फरार आरोपी घोषित किया था। उधर स्पेशल स्टॉफ सोनीपत पुलिस ने बेल जंपर रामकर्ण पुत्र गांधी राम निवासी कोट मोहल्ला शहर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2013 में थाना शहर सोनीपत में दर्ज एक लड़ाई-झगड़े जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त था।