उद्घोषित अपराधी बेल जंपर गिरफ्तार
सोनीपत | खरखौदापुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने एक बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी ने अपनी पहचान आरोपी दिनेश पुत्र जयलाल निवासी थाना कलां सोनीपत के रूप में दी है। मुख्य सिपाही अशोक कुमार सोमवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ पीओ, बेल जम्पर, पैरोल जंपरों की खोज में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2007 में थाना खरखौदा में दर्ज एक शस्त्र अधिनियम के मामले में संलिप्त आरोपी दिनेश पुत्र जयलाल निवासी थाना कलां को थाना कलां चौक से खरखौदा से गिरफ्तार किया। उधर स्पेशल स्टॉफ सोनीपत पुलिस ने बेल जंपर रामकर्ण पुत्र गांधी राम निवासी कोट मोहल्ला शहर सोनीपत को गिरफ्तार किया है।