पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक कार टकराई दो की हालत गंभीर

ट्रक कार टकराई दो की हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकमार्ग पर बुधवार को अनाज मंडी के सामने एक ऑल्टो कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें ऑल्टो कार में बैठे तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में ले जाया गया, जबकि एक को रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऑल्टो कार रोहतक की तरफ से रही थी जिसका संतुलन बिगड़ने से वह रोहतक मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

इस सड़क दुर्घटना में झरोठ निवासी विशाल रघुवेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि सिलाना गांव निवासी रवींद्र को भी चोट लगी है। उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।

खरखौदा. दुर्घटनाके बाद रोहतक मार्ग पर खड़ी ट्रक से टकराई हुई ऑल्टो।