पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धानक समाज ने की महापंचायत

धानक समाज ने की महापंचायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा|बुधवार कोखरखौदा में मटिंडू मार्ग स्थित वार्ड-11 में अखिल भारतीय धानक समाज की महापंचायत उप प्रधान भूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महापंचायत में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने धानक समाज को राजनीति में मान-सम्मान देने पर चर्चा की। करीब दो घंटे प्रतिनिधियों के विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से फैसला लिया कि अब वे धानक समाज की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर अखिल भारतीय धानक समाज के व्यक्ति को किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो धानक समाज की महापंचायत खरखौदा हलके से भूप सिंह को चुनाव मैदान में उतारेगी। इस मौके पर राजेंद्र प्रधान चौलका, फूल सिंह सूबेदार फरमाणा, मुंशी राम रोहट, आनंद कुमार गोपालपुर, रोहणा से अतर सिंह, शिवकुमार, कर्मबीर सहित हलके के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

खरखौदा. महापंचायतमें ग्रामीणों को संबोधित करते उप प्रधान भूप सिंह।