पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम लगाने आए आईटीआई के छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

जाम लगाने आए आईटीआई के छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईटीआईके छात्रों ने रोडवेज बस पास के लिए पैसे जमा किए हुए हैं। बस पास आने तक उन्हें आईटीआई द्वारा रसीद उपलब्ध कराई हुई है, लेकिन बस टिकट चैकिंग स्टॉफ उनकी इस स्लिप को मानने से इंकार कर रहा है और उनके दस गुना किराया वसूलता है। जिससे खफा होकर उन्होंने पहले खरखौदा रोहतक बाईपास पर जाम लगाया, लेकिन साढ़े आठ मिनट जाम लगाने के बाद जब वाहन दूसरे मार्ग से डायवर्ट होने लगे तो उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस को इसकी पहले से ही भनक लग गई और जाम लगाने आए आईटीआई के छात्रों को पुलिस ने डंडों के सहारे खदेड़ दिया। यही नहीं पुलिस ने इस दौरान कई आईटीआई के छात्रों को दौड़ाकर पीटा भी। छात्रों का कहना है कि सोनीपत परिवहन विभाग को आईटीआई के छात्रों ने आईटीआई के मार्फत बस पास के पैसे दिए हुए हैं। जिसकी उनके पास रसीद भी है, जब बस पीरियड शुरू हो चुका है तो रोडवेज की बसों को भाड़ा क्यों दें?

इसीलिए आईटीआई के छात्र रसीद से माध्यम से बगैर टिकट यात्रा करते हैं, जिसे रोडवेज फ्लाइंग दस्ता नहीं मानता। इसी बात से क्रोधित होकर उन्होंने मार्ग को बाधित करने की योजना बनाई थी जो पुलिस के डंडे पड़ने पर फ्लाप हो गई।