पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य सामग्री बेचने वालों को स्वास्थ्य विभाग ने चेताया

खाद्य सामग्री बेचने वालों को स्वास्थ्य विभाग ने चेताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग की टीम ने एसएमओ डॉ. इंद्रजीत के नेतृत्व में चिकित्सक नितिन फलसवाल, एचआई सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के खाद्य पदार्थ से जुड़ी दुकानों का दौरा कर उन्हें स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए चेताया। चिकित्सक नितिन फलसवाल ने कहा कि खाद्य से जुड़ी वस्तुओं के उत्पाद का पूरा विवरण देखकर ही सामान की बिक्री होनी चाहिए। जिन सामान की एक्सपायरी हो चुकी है, उसे दुकान में भी रखना वर्जित है। उन्होंनें ग्राहकों से अपील की है कि खाद्य से जुड़ी हुई वस्तुएं खरीदते हुए एक्सपायरी डेट का हर हाल में ध्यान रखें। फल विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि खराब फल को वे सस्ते दामों में बेचने की कोशिश करते हैं जिससे बीमारी फैल सकती है। इसलिए ऐसे फलों को बेचने से बचें। चाट विक्रेताओं को भी हिदायतें दी हैं कि वे सामान को अच्छे से ढककर रखें। उन्होंने जूस विक्रेताओं, मिष्ठान भंडारों को भी इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं।