पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत की दो सीटों पर तंवर का पेंच

सोनीपत की दो सीटों पर तंवर का पेंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसके प्रत्याशियों की सूची भले ही अभी जारी हुई पर अटकलों का दौरा जारी है। सभी अपने-अपने समर्थकों का टिकट पक्का बता रहे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि सोनीपत की छह में से दो सीटों पर कांग्रेस के दो दिग्गज अपनी पसंद के प्रत्याशी को मैदान में उतारने पर अड़ गए बताए जा रहे हैं। कांग्रेस के सूत्रों की मानें सोनीपत जिले की छह सीटों में से सोनीपत खरखौदा विधान सीट पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पेंच फंसा दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत सीट से जहां दो में से एक पूर्व विधायक को टिकट देने के पक्ष में हैं तो वहीं अशोक तंवर युवा नेता देवेंद्र कादियान का नाम आगे कर रहे हैं। ऐसे ही खरखौदा सीट से सीएम हुड्डा वर्तमान विधायक जयवीर सिंह के पक्ष में बताए जाते हैं तो अशोक तंवर या तो खुद या फिर पवन खरखौदा के लिए टिकट मांग रहे हैं। इस कारण सोनीपत की दो सीटों पर पेंच फंस सकता है।