पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड बंदी में सुझाव, आपत्ति दर्ज कराएं : सैनी

वार्ड बंदी में सुझाव, आपत्ति दर्ज कराएं : सैनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | खंडके सभी गांवों में पंचायत चुनावों के मद्देनजर करीब 55 पटवारी ग्राम सचिव गांवों के वार्डों की वार्डबंदी के कार्य में जुटे हुए हैं। गांवों में यह कार्य जोर-शोर से चला हुआ है। 20 फरवरी तक काम पूरा करने के लिए तहसीलदार शिवकुमार सैनी ने निर्देश दिए थे।

तहसीलदार सैनी का कहना है कि किसी भी ग्रामीण को अगर वार्ड बंदी से संबंधित सुझाव, शिकायत आपत्ति दर्ज करानी है तो वे अपनी शिकायत संबंधित ग्राम सचिव पटवारी को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से यह कार्य चला हुआ है। उन्होंने पटवारियों एवं ग्राम सचिवों को भी निर्देश दिए कि वे लगनशील होकर एकदम स्पष्ट एवं विधिनुसार वार्डबंदी करें, ताकि ग्रामीणों को किसी भी तरह की शिकायत रहे और ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे वार्डबंदी के कार्य में सहयोग करें ताकि मतदाताओं, मोहल्लों वार्ड वासियों को सुविधा मिले।